Weather Update : यूपी-बिहार को तीन तक तर बतर करेंगे बादल, जानें अपने शहर का हाल

img

नई दिल्ली। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। पश्चिमी छोर का मानसून इस समय अपनी सामान्य स्थिति पर है और पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में है। अगले 24 घंटों के दौरान मानसून का पूर्वी छोर से धीरे-धीरे उत्तर की ओर हिमालय की तलहटी की तरफ बढ़ने की संभावना है। वहीं दक्षिण बिहार और आसपास के इलाकों मे चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

heavy rain

मौसम की इन स्थितियों के कारण, 20 से 23 अगस्त के बीच उत्तर पश्चिम भारत और बिहार के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। इस सप्ताह के अंत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद शुक्रवार की रात से गरज के साथ मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो सकता है। आईएमडी ने अगले पांच दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून दिल्ली के करीब है। इस कराण नमी से भरी पुरवाई हवाएं चलने लगी हैं। इससे क्षेत्र में बारिश शुरू होने की संभावना है। शुक्रवार की रात से बारिश की उम्मीद है। एक अधिकारी ने कहा, “यह हरियाणा तक पहुंच गया है और फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भी हल्की बारिश हुई है। शुक्रवार की रात को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 21 अगस्त को मध्यम बारिश की संभावना है। इस कारण से तापमान में गिरावट भी हो सकती है।”

Related News