Weather Update: इस डेट से यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में बरसेगा शीतलहर का कहर

img

नई दिल्ली। देश के हर हिस्से में अब धीरे-धीरे ठंडी ने कहर बरसाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर गिर रही बर्फबारी से शीतलहर भी शुरू हो गयी हैं। इस कड़ी में मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में गंभीर शीतलहर चलने का अनुमान है।

COLD WAVE

आईएमडी के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों के भीतर उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में और इससे सटे मध्य भारत में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं पूर्वी भारत के अधिकतर इलाकों और महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

आईएमडी से मिली जानकारी में अनुसार , “17 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में, 18 से 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में 19 से 21 दिसंबर के बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 तथा 20 दिसंबर के बीच गुजरात में जबरदस्त शीतलहर की स्थिति बन सकती है।’

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में इस समय अच्छा खासा ठंडा है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों ने मुकाबले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक ठंड पद रही है। साथ ही कोहरे का प्रकोप भी है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

Related News