Weather Update: यूपी के लोगों को अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, बारिश से बढ़ेगी मुश्किल

img

लखनऊ। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अभी बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है जिससे ठंड में भी इजाफा हो जायेगा।

up cold season

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का की संभावना है। हालांकि यहां लोगों को आने वाले शुक्रवार से ठंड में कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि शुक्रवार से प्रदेश में धूप निकलने के आसार हैं। आइये जानते हैं कि आज उत्तर प्रदेश के कुछ बड़े शहरों में मौसम कैसा रहेगा।

लखनऊ

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां सुबह के समय में धुंध और कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। यहां भी सुबह के घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके साथ ही काफी घना कोहरा छाया रहेगा।

कानपुर

कानपुर में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यहां भी कोहरा छाया रहेगा और दिन का मौसम भी ठंड ही रहेगा।

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोहरा की वजह से दिन भर ठंड रहेगी।

Related News