Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट, उत्तर भारत के इन राज्यों में हो सकती है बारिश

img

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने एक टेंशन वाली खबर दे दी है। विभाग का कहना है कि दिल्ली में तीन फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। यहां फरवरी महीने की शुरुआत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार को धूप निकलने की वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। यहां रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 42 से 94 फीसदी था।

Weather Update

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी सोमवार को शहर में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हवाएं तेज गति से चलेंगी। यहां हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

पंजाब में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब में भी अगले दो से तीन दिनों के बीच बादल छाए रह सकते हैं और गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है

मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यहां के अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ने लगा है लेकिन आने वाली दो फरवरी को यहां तेज बारिश के साथ ठंड एक बार फिर लौट सकती है।

इन राज्यों में ठंड अभी और सताएगी

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले दो दिनों तक ठंड जारी रहेगी।

Related News