सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के रोमांटिक डांस अक्सर वायरल होते रहते हैं जिसे देखना भी लोग खूब पसंद करते हैं। दूल्हा-दुल्हन शादी में एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए अच्छे-अच्छे गाने चुनते हैं और उस पर नाचते हैं लेकिन इस मामले में एक दुल्हन के साथ जबरदस्त मजाक हो गया। दरअसल जब दुल्हन सज धज कर रिसेप्शन के लिए वैन्यू पर पहुंची। दुल्हन ने दूल्हे के साथ डांस करके अपने रिसेप्शन को खास बनाने की प्लानिंग भी कर रखी थी लेकिन तभी दूल्हे ने ऐसी अजीब हरकत कर दी के उसकी सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गयी।
दुल्हन की मां के साथ करने लगा डांस
इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर अपनी और दुल्हन की मां के साथ डांस करने लगता है। दूल्हा दोनों मांओं के बीच मस्त ठुमके लगा रहा है और बीच-बीच में उनके साथ कपल डांस भी करता है। इस दौरान दोनों मांओं के साथ डांस करते हुए भी दूल्हे की उनके साथ केमेस्ट्री जरा भी नहीं गड़बड़ाती है।
View this post on Instagram
वहीं दूल्हा-दुल्हन की मांएं भी उसक जबरदस्त साथ देती यहीं और मस्त डांस करती हैं। दूल्हा-दुल्हन की मांओं और दूल्हे का यह डांस शानदार था लेकिन यह बात दुल्हन को रास नहीं आती है और उसका पुअर मूड खराब हो जाता है। दूल्हे को अपने साथ डांस न करते देख दुल्हन को बुरा लगता है। वैसे दूल्हे ने ये डांस दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए तैयार किया था।