यूपी चुनाव को लेकर क्या है भाजपा का मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री योगी के फैसले और राम मंदिर को॰॰॰

img

उत्तर प्रदेश में विधानसभा इलेक्शन कुछ महीने दूर है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश इलेक्शन को लेकर मैराथन बैठक की है। सात घंटे तक चली बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर बात हुई।

Cm Yogi - Self Employed

राम मंदिर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ भारतीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी की लोकप्रियता कैसे भुनाई जाए, इस पर भी चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार इन्हीं चीज़ों के इर्द-गिर्द रहेगा।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अगले 100 दिनों में समाज के सभी वर्गों, जातियों और समूहों तक अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए पहुंचने की योजना बनाई है। इसके लिए आगामी 100 दिनों में तकरीबन 100 कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में यूपी को लेकर हुई बड़ी मीटिंग आधी रात तक चली, जिसमें यूपी को लेकर कई बड़े फैसले किए गए। लगभग 7 घंटे तक चली बैठक में चुनावी प्रचार की पूरी रूप रेखा पर चर्चा हुई।

भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि योगी सरकार और मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। मीटिंग में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे उठाया जाए।

भारतीय जनता पार्टी के कोर एजेंडे राम मंदिर निर्माण को लेकर भी मीटिंग में विस्तार से चर्चा हुई। इसे भारतीय जनता पार्टी की बड़ी उपलब्धि मानते हुए यह तय किया गया कि वोटर्स को इससे जुड़ी सभी सूचनाएं बताई जाएगी। प्रदेश में चुनावी प्रचार को लेकर एक पूरी प्रजेंटेशन भी दिया गया।

 

Related News