निर्भया के गुनहगारों को फांसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

img

नई दिल्ली॥ निर्भया के चार अपराधियों (अक्षय, विनय, पवन और मुकेश) को लगभग 7 वर्ष बाद फांसी हो गई। तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल संदीप गोयल ने बताया कि तिहाड़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि चार दोषियों को एकसाथ फांसी दी गई। शवों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया है।

5 चिकित्सकों की टीम इनका पोस्टमॉर्टम करेगी। निर्भया की मां आशा देवी ने विक्ट्री का हस्ताक्षर दिखाया। तिहाड़ जेल के बाहर मीडिया और तमाम लोगों का जमावड़ा रहा। आशा देवी ने कहा कि आज हमें न्याय मिला। उन्होंने कहा कि आगे भी देश की बेटियों के लिए लड़ाई ज़ारी रहेगी। उन्होंने न्यायतंत्र और सरकार को धन्यवाद दिया। कहा कि आज का दिन बेटियों को समर्पित है।

इस मामले पर राजनीति से लेकर कई इलाकों से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंसाफ हुआ। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सबसे आवश्यक है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अच्छा किया है। हम सब मिलकर एक ऐसा देश बनाना है, जहां महिला सशक्तिकरण पर फोकस हो। जहां बराबरी और अवसर पर ज़ोर हो।

पढ़िएःदोषियों के वकील एपी सिंह को मारने के लिए उतारू हुए लोग, निर्भया के चरित्र पर उछाल दिया कीचड़

Related News