क्या कहते हैं आपके सितारे? इस राशि वालों को भाग्यवश मिलेगा सुखद समाचार

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

पंचांग-

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रारंभ।

विशेष: प्रतिपदा तिथि की क्षय।

राशिफल-

मेष: स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा, विवाद, किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

वृष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद होगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्कयता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। नए संबंध बनेंगे।

धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति

होगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन:cमें वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

Related News