Priyanka Gandhi Wadra ने महिलाओं के लिए दिया ये नारा दिया, घोषणा सुनकर दूसरे दलों के उड़ जायेंगे होश!

img

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Wadra) ने आज यहाँ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कान्फरेंस करके घोषणा किया कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटों पर महिला प्रत्याशी खड़ा करेगी . उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए और प्रदेश आगे बढ़े।

Priyanka Gandhi Wadra

उनके (Priyanka Gandhi Wadra) इस ऐलान से उत्तर प्रदेश विधानसभा की 402 सीटों में से 160 सीटों पर काँग्रेस की ओर से महिला उम्मीदवार खड़ी की जायेंगी. महिला मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए यह प्रियंका का मास्टरस्ट्रोक कहा जा सकता है .उनकी इस योजना से अन्य पार्टियां भी अपनी रणनीति बदल सकती है .

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Wadra) ने महिलाओं से किया आह्वान

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Wadra) ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। हमने आवेदन पत्र मांगे हैं। ये अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आगे आइए। मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष कीजिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अत्मविश्वास बढ़ाने के लिए काँग्रेस ने नया नारा दिया है .

यह नारा है -लड़की हूँ लड़ सकती हूँ . प्रियंका गांधी ने कहा किइस नारे के साथ यूपी में बदलाव का सपना पूरा होगा। देश को विकास की ओर आगे ले जाना है। भागीदारी के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। (Priyanka Gandhi Wadra)

मेरा (Priyanka Gandhi Wadra) फैसला यूपी की हर महिला के लिए है। प्रियंका ने कहा कि यह सोच समझकर लिया गया निर्णय है। यह ऐतिहासिक फैसला है। यह फैसला सभी महिलाओं के लिए है। कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ सरकार से सड़क पर लड़ रही है।

महिलाएं सेवाभाव से देश की तस्वीर बदल सकती हैं.उन्होंने कहा कि उनको यूपी में हक मिलेगा तो केंद्र में भी मिलेगा। जो महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती हैं वो आएं। राजनीति में बदलाव के लिए संघर्ष की जरूरत है। प्रेस कांफ्रेंस में मंच पर प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद कृष्णम और नसीमुद्दीन सिद्दीकी मौजूद थे। (Priyanka Gandhi Wadra)

Anushka Sharma Instagram: शेयर की बेटी वामिका को फोटो, साथ में खेलते दिखे विराट, देखें दिल जीत लेने वाली तस्वीरें

Related News