जब सरोज खान ने करीना कपूर से कहा था-पैर नहीं तो कम से कम फेस तो चला…

img

नई दिल्ली॥ फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री करीना कपूर ने भी सरोज खान के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

kareena kapoor

सरोज खान और करीना कपूर की यह तस्वीर फिल्म ‘जब वी मेट’ के एक गाने के रिहर्सल के दौरान की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने बताया कि सरोज खान डांस सिखाते समय उनसे क्या-क्या कहती थीं। करीना कपूर खान ने लिखा-‘मास्टर जी हमेशा मुझे बताती थीं… पैर नहीं चला सकती तो कम से कम फेस तो चला।

डांस को इंजॉय करना, मुस्कुराना और आंखों के जरिए मुस्कुराना… बस यही उन्होंने मुझे सिखाया। उनके जैसा कोई और नहीं हो सकता। हम जैसे ऐक्टर्स, जो उन्हें प्यार करते थे उनके लिए डांस और एक्सप्रेशंस कभी ऐसा नहीं रहेगा। लव यू मास्टर जी… जब तक हम दोबारा साथ में डांस करें तब तक के लिए।’

साल 2008 में फिल्म ‘जब वी मेट’ के मशहूर गीत ‘ये इश्क हाय’ को खूबसूरती से कोरियोग्राफ करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सरोज खान के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। सरोज खान का गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थी। शुक्रवार को मलाड में स्थित कब्रगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Related News