पिता ने नौकरी पर जाने को कहा तो मार दी गोली, इस कोटे से सेना में हुआ था भर्ती

img

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के रीवा में सेना के एक जवान ने अपने माता-पिता को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि वे उस पर ड्यूटी पर वापस जाने का दबाव बना रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद पुत्र फरार हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर पड़ोसियों ने गंभीर अवस्था में उसके माता-पिता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

pistol
घटना रीवा जिले के लौर थान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिडरिया गांव का है। यहां के कलयुगी पुत्र सेना में नौकरी करता था लेकिन पिछले एक साल से ड्यूटी पर नहीं गया था जिस पर उसके पिता और भूतपूर्व सैनिक अम्बिका लगातार उसे ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कह रहे थे। यह बात उसके पुत्र अभिषेक को नागवार गुजरी और उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से माता-पिता को गोली मार दी।

बताया जाता है कि पूर्व सैनिक पिता ने काफी मेहनत करके सैनिक कोटे से अभिषेक को सेना में भर्ती कराया था। अभिषेक अब भगोड़ा घोषित होने की कगार पर पहुँच गया था।. पिता के बार-बार कहने से वह उनकी जान का दुश्मन बन गया। इस घटना में अम्बिका पाण्डेय और उनकी पत्नी शीला पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हेंसंजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है,जहां अब वे खतरे से बाहर हैं।

Related News