उत्तर प्रदेश॥ जिस प्रकार से कोरोना एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा रहा है, तो वहीं ऐसे में लॉकडाउन लगने की अफवाहें भी आम हो गई हैं। जिसे लेकर राज्य की जनता काफी परेशान हो गई थी। अब ऐसे में योगी सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि लॉकडाउन लगेगा या नहीं।
आज सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्वीट कर बताया कि इंटरनेट पर प्रसारित ये वीडियो पुराना है। मौजूदा वक्त में राज्य में किसी तरह के लॉकडाउन की योजना नहीं है। बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाने का प्लॉन बनाया जा रहा है। जिसे सरकार ने पुराना वीडियो बताया है। आपको बता दें कि सीएम योगी के इस ट्वीट से स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल राज्य में किसी तरह का लॉकडाउन नहीं लगेगा।
ÓñªÓñ¥ÓñÁÓñ¥: Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ ÓñòÓÑÇ Óñ»ÓÑïÓñ£Óñ¿Óñ¥ÓÑñ#InfoUPFactCheck: Óñ©ÓÑïÓñÂÓñ▓ Óñ«ÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ░ Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ©Óñ¥Óñ░Óñ┐Óññ Óñ»Óñ╣ ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï Óñ¬ÓÑüÓñ░Óñ¥Óñ¿Óñ¥ Óñ╣ÓÑêÓÑñ ÓñÁÓñ░ÓÑìÓññÓñ«Óñ¥Óñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑç Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ ÓñòÓÑÇ Óñ»ÓÑïÓñ£Óñ¿Óñ¥ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓÑêÓÑñ pic.twitter.com/Q4CPFTw8FU
— Info Uttar Pradesh Fact Check (@InfoUPFactCheck) March 16, 2021
सीएम योगी के आदेश के बाद सख्ती से कोरोना नियमों का पालन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने चेकिंग अभियान चलाया पहनने वाले 500 लोगों का चालान काटा गया। डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की वजह से हमारे यहां मामले बढ़ रहे हैं।