Samajwadi Perfume पर उप मुख्यमंत्री का कटाक्ष, बोले इत्र जारी करने से…

img

आगरा:उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा मंगलवार को आगरा आए थे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इत्र (Samajwadi Perfume) जारी करने से नफरत, घोटाले और भ्रष्टाचार की दुर्गंध नहीं जाएगी । प्रदेश में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा के बाद नंबर दो के लिए राजनीतिक पार्टियों में आपसी खींचतान मची है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। प्रदेश में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा के बाद नंबर दो के लिए राजनीतिक पार्टियों में आपसी खींचतान मची है।

Dr Dinesh Sharma- Samajwadi Perfume

सर्किट हाउस में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। सकारात्मक भाव से सभी काम करें। पन्ना प्रमुख भाजपा की जीत का सूत्रधार बनेंगे। संगठन पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों के सहयोगी बनें। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार सुबह सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर के चल रहे विकासकार्यों को और तेज करने के निर्देश दिए। (Samajwadi Perfume)

आगरा में बढ़ते प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि मेट्रो के काम में धूल न उड़े इसके लिए अधिकारी जनप्रतिनिधि और मेट्रो प्रशासन आपसी सामंजस्य कर रणनीति बनाएंगे। इसके निर्देश दिए गए हैं। गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए अभियान में और तेजी लाई जाएगी। किसानों को हो रही खाद की समस्या पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएपी की किल्लत जल्द दूर होगी, इसके लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर तेजी से काम हो रहा है। (Samajwadi Perfume)

जैन समाज की तरफ से उप मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया गया

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सर्किट हाउस के बाद छीपीटोला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन भव्य चतुर्विशति का जिनालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। मुनि वीर सागर, विशाल सागर और धवल सागर महाराज के सानिध्य में यहां आयोजन हो रहा है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अतिथि के तौर पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर जैन समाज की तरफ से उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज ने पूरे देश को दिशा दी है।अहिंसा को पूरे विश्व को आत्मसात करने की जरूरत है। इससे विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। कहा कि पूरे विश्व में भगवान महावीर के उपदेशों का अनुकरण किया जाता है। (Samajwadi Perfume)

Chhath Puja : घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की आराधना

Related News