दुनिया का सबसे महान नेता कौन, आ गई सूची, इस दिग्गज का नाम आया सामने

img

नई दिल्ली॥ जरा ध्यान दें! यदि आपसे पूछा जाए कि आज तक विश्व का सबसे महान नेता कौन हुआ है, तो आप किसका नाम लेंगे? आप कोई भी नाम लें लेकिन विश्व ये मानती है कि वह एक हिंदुस्तानी ही हो सकता है। जी हां! इण्डिया में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह विश्व भर के नेताओं को एक प्रतियोगिता में पछाड़कर ‘सर्वकालिक महान नेता’ बन गए हैं।

‘बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्रीज मैगजीन’ की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें यह पदवी हासिल हुई। सर्वेक्षण में 5,000 से ज्यादा पाठकों ने हिस्सा लिया। 38 फीसदी से अधिक मत पाने वाले सिंह की सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए प्रशंसा की गई। दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी अमिलकार काबराल रहे जिन्हें 25 प्रतिशत वोट हासिल हुए। उन्होंने पुर्तगाल के आधिपत्य से गिनी को मुक्त कराने के लिए 10 लाख से ज्यादा लोगों को एकजुट किया और इसके बाद कई अफ्रीकी राष्ट्र स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित हुए।

युद्ध के समय ब्रिटेन के पीएम रहे विंस्टन चर्चिल सात फीसदी वोट के साथ त्वरित निर्णय और राजनीतिक सूझबूझ के लिए तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन चौथे और ब्रिटिश साम्राज्ञी एलिजाबेथ प्रथम महिलाओं में सर्वाधिक रैंक प्राप्त पांचवें स्थान पर रहीं। ‘पंजाब के शेर’ के नाम से मशहूर रणजीत सिंह आर्थिक एवं राजनीतिक अस्थिरता के बाद सत्ता में आए थे। magazine में बताया गया कि 19वीं सदी के शुरुआती दशक में उन्होंने सिख खालसा सेना का आधुनिकीकरण किया था।

पढ़िए-मिल गया Corona का इलाज, भारत के हर मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएंगे ये गोली, नाम जानकर कहेंगे WOW!

Related News