कौन है वो मायावी महिला, जिसकी वजह से चारों खाने चित में फंस गया मेहुल चोकसी

img

भारत से फरार फ्राडिया मेहुल चोकसी का एंटीगुआ (Antigua) से भाग निकलने और फिर दो दिनों के बाद डोमिनिका में हुई गिरफ्तारी के बाद कई सिक्रेट्स सामने आये हैं।

mehul choksi

प्रश्न है कि आखिर फ्राडिया मेहुल चोकसी कैसे चारों खाने चित हो गया। क्या वो अपनी प्रेमिका के साथ लग्जरी बोट पर गया था और उस लड़की ने मेहुल को झांसे में ले लिया। किडनैप होने के बाद डोमिनिका (Dominica) पहुंचाया गया। एक न्यूज चैनल को मिली सूचना के अनुसार मेहुल डोमिनिका पहुंचा था तो एक लड़की उसके साथ थी।

अब ये शक गहराता जा है कि ये हनी ट्रैप का केस हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि लड़की एंटीगुआ में रह रही थी और कुछ समय पहले लड़की से उसकी भेंट हुई थी। उसके बाद एक दिन लड़की ने मेहुल को अपने आवास बुलाया जहां वो पहुंचा तो पहले से कई लोग मौजूद थे और उसे किडनैप कर लिया गया।

डोमिनिका ले जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई। आपको बता दें कि बीते दिनों एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हुए पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी और फ्राडिया कारोबारी मेहुल चोकसी को डॉमिनिका में पकड़ा गया था। जिसके बाद उसकी कस्टडी में जेल में बंद पहली फोटो प्रकाश में आई थी।

Related News