पूरा विश्व देखेगा भारत का दम, 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर होगा शानदार जश्न

img

COVID-19 के खिलाफ भारत का वैक्सीनेशन प्रोग्राम ऐतिहासिक पड़ाव तक पहुंचने वाला है। इंडिया आज 100 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को पार कर दुनिया के सामने एक मिसाल पेश करेगा।

corona vaccine

भारत में अब तक COVID-19 की 99 करोड़ 79 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। देश में करीबन 75 % वयस्कों को टीके की कम से कम एक डोज़ लग चुकी है, जबकि 31 % आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी है।

वहीं, मोदी सरकार की तरफ से अब तक प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों को 102 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को वैक्सीनेशन के लिए योग्य लोगों से बगैर देरी टीका लगवाने और भारत की ऐतहासिक टीकाकरण यात्रा में योगदान देने की अपील की।

100 करोड़ डोज की उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न की तैयारी जारी है। इसके अंतर्गत देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण में योगदान देने वालों का आभार प्रकट किया जाएगा।

Related News