क्यों और कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस, जानिए डेट

img

हर किसी को पता है कि महान शिक्षक और भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में हर साल देश भर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है। शायद नहीं, तो हम आपको बताते हैं वैश्विक स्तर पर शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। हालांकि इसे मनाने के लिए यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने 1966 में ही मसौदे को मंजूरी दी थी लेकिन इसे 5 अक्टूबर 1994 को स्वीकार किया गया।

teachers day

दरअसल, दुनिया भर के शिक्षकों को सम्मान देने के लिए 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। साथ ही यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा समाज द्वारा स्टूडेंट्स के विकास में शिक्षकों के योगदान को बेहतर तरीके से समझने के लिए अभियान चलाया जाता है। इसके लिए यूनेस्को कई गैर सरकारी संस्था और मीडिया संस्थानों से भी साझेदारी करता है।

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का मकसद विश्व के शिक्षकों की सराहना, मूल्यांकन और सुधार पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना होता है। शिक्षक दिवस के दिन शिक्षण और शिक्षकों के मुलभूत मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर चर्चा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन विश्व के शिक्षकों की जिम्मेदारी, उनके अधिकार और आगे की शिक्षा के लिए उनकी तैयारी और मानक को महत्व दिया जाता है।

इस वर्ष विश्व शिक्षक दिवस 2021 शिक्षकः बढ़ते संकट के बीच भविष्य की नई कल्पना की थीम पर मनाया जायेगा। बता दें कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस यूनिसेफ, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के साथ साझेदारी में मनाया जाता है।

Related News