क्यों लोगों के लिए आदर्श है बापू का जीवन, आइए जानते हैं गांधीजी के जीवन के प्रमुख सूत्र कौन से हैं

img

नई दिल्ली 30 सितम्बर यूपी किरण। राष्ट्रपिता के रूप में पूरी दुनिया भर में विख्‍यात महात्मा गांधी जी हमारे समाज के आदर्श हैं। हम सभी आज भी उन्हें उनके अहिंसावादी आचरण और वचनबद्धता के लिए याद करते है। कोई उन्हें बापू कहता है, तो कोई अहिंसा के पुजारी।

आइए हम सभी लोग भी राष्‍ट्रपिता गांधीजी के आदर्शों को जानते हैं और उन्हें अपने जीवन में उतारने का प्रयत्न करते हैं। गांधीजी के जीवन के प्रमुख तीन सूत्र निम्न हैं-

1. सामाजिक गंदगी को दूर करने के लिए झाड़ू का सहारा।

2. सामूहिक प्रार्थना को बल देना, जिससे एकजुट होकर व्यक्ति जात-पात और धर्म की बंदिशों को दरकिनार कर प्रार्थना करें।

3. आखिरी रास्ता चरखा। यह आत्मनिर्भर और एकता का प्रतीक माना जाने लगा था।

गांधीजी के द्वारा निम्न बातों को अपनाने पर जोर दिया गया-

1. अहिंसा के रास्ते पर चलने पर बल

2.त्याग एवं सादगी से परिपूर्ण जीवन जीने पर बल।

3.सदैव नई तालीम अर्जन करने पर बल

4. शाकाहारी भोजन अपनाने पर बल।

5. हर धर्म और जाति से जुड़ाव एवं सभी धर्मों के प्रति विशेष आस्था रखने पर बल।

6.सदैव सत्य की राह पर चलने पर बल।

Related News