China में क्यों जानवरों को दी जा रही दर्दनाक मौत, तरीका जानकर काँप जाएगी रूह

img

बीजिंग, 22 अप्रैल। चीन के शंघाई में कोरोना से 11 और मरीजों की मौत के बाद बढ़ते जन आक्रोश की खबरों के बीच लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। खबरों के अनुसार, 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कोरोना की मौजूदा लहर के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

China cats in plastic bags

आपको बता दें कि इसी बीच चीन से भयानक वीडियो सामने आया है। इसमें वीडियो में कचरे के बैग में कुत्ते और बिल्लियां को भरा गया है। जो हिलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सड़क के किनारे कूड़े के बड़े-बड़े थैले रखे गए हैं, इसमें जीवित बिल्लियां भरी पड़ी हैं। वीडियो को ट्विटर पर अपलोड कर लिखा है, कि शंघाई में 26 मिलियन लोग लॉकडाउन में हैं।

शंघाई में लोग अपनी बालकनियों से आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं, जो लोग कोविड संक्रमित हैं, उनके पालतू जानवरों को जिंदा मारा जा रहा है। शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 17,629 नए मामले आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 4.7 फीसदी कम है।

एक मार्च के बाद से शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,43,500 हो गई है। खबर के मुताबिक, देशभर में कोविड-19 के 30,813 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शंघाई में कोरोना से 11 मरीजों की मौत हुई थी। इस बीच, शंघाई ने लॉकडाउन की अवधि 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है। शहर में लॉकडाउन लगे चौथा हफ्ता चल रहा है।

Related News