बीवी ने फोन करके बुलाया मायके, रात में निर्वस्त्र करके किया कुछ ऐसा, पति मारने लगा चीखे

img

बिहार॥ राज्य के गोपालगंज से गुस्साई बीवी को खुश करने के लिए यूपी स्थित ससुराल जाना एक पति को बहुत महंगा पड़ गया। अपने आदमी के आने से गुस्साई बीवी ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया और घर से भी फरार हो गई। घटना यूपी के कुशीनगर जनपद के रामपुर चौराहा (हरबंश पट्टी) की है। पीड़ित युवक का नाम गोविंदा कुमार है जो गोपालगंज के उचकागांव थाना इलाके के जमसडी गांव का रहने वाला है।

Crime Against Women

निजी अंग कटने से घायल शख्स को गोपालगंज सदर अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है। पीड़ित गोविंदा कुमार के मुताबिक, आठ माह पहले उनकी शादी कुशीनगर के हरबंशपुर की रहने वाली विभा कुमारी से हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद ही उसकी पत्नी ससुराल से मिले गहने को लेकर फरार हो गई थी। बाद में शख्स 40 दिन बाद बीवी को समझा-बुझाकर घर ले आया था।

परेशान पति के अनुसार उसकी पत्नी दोबारा घर छोड़कर फरार हो गई और वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्थित मायके में अपनी मां के पास रहने लगी। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की दोपहर में उसकी पत्नी ने फोन कर उसे ससुराल बुलाया और वापस साथ में चलने की बात कही। पीड़ित के अनुसार वो ससुराल में पहुंचा और पति-पत्नी ने रात में साथ में ही खाना खाया। खाना खाने के बाद दोनों साथ में एक ही कमरे में सोने चले गए।

पीड़ित के अनुसार सोने के दौरान रात को ही उसकी पत्नी ब्लेड से उसके गुप्तांग को काट डाला और मायके से फरार हो गई। पीड़ित युवक ने गुप्तांग काटने की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद उसके घरवाले कुशीनगर पहुंचे और पीड़ित युवक को स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट कराया। तो वहीं उसकी आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।

Related News