थोड़ी देर में आऊंगी कह निकली पत्नी, पति ढूढ़ते पहुंचा तो मिली इस हालत में, फिर…

img

नयी दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां बाहरी जिले के राजपार्क इलाके में तंत्र-मंत्र की वजह से एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की लाश उसके घर से दूर जंगल में खून से लथपथ मिली थी। सिर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। हत्या की जांच करते हुए राजपार्क थाने की पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर केस को सुलझाते हुए कारोबारी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान 40 वर्षीय धुरेंद्र के रूप में हुई है।

woman नाम से सेव कर लेना

तांत्रिक क्रिया करते देख मार डाला

पूछताछ में उसने दावा किया है कि उसकी पत्नी पिछले डेढ़ साल से तंत्र मंत्र, टोने टोटके कर रही थी। वशीकरण करने के चक्कर में वह घटना वाली रात घर से जंगल की तरफ गई। उसका पीछा करते हुए जब वह पहुंचा तो पत्नी को नारियल के साथ तांत्रिक क्रिया करते हुए देख लिया। जिसके बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। अपने अपराध को छिपाने के लिए आरोपित ने सुबह के समय राज पार्क थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। राज पार्क पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर हत्या से जुड़े साक्ष्य भी जुटा लिए हैं।

पत्नी फूल कुमारी को शक था कि उसका किसी महिला से चक्कर

पुलिस के अनुसार, हत्या की उलझी गुत्थी को एसएचओ अशोक कुमार ने अलग अलग लाइन पर काम करते हुए सुलझाया। इनमें दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय फूल कुमारी के रूप में हुई है। परिवार के साथ सुल्तानपुर माजरा इलाके में रहती थी। पति धुरेंद्र की एक फैक्ट्री है। उसमें रोटी बनाने की मशीन बनती हैं। तीन बच्चे हैं। जिसमें 13 साल की बेटी, 12 और 11 साल के दो बेटे हैं। परिवार मंगोलपुरी के यू ब्लॉक में किराए पर रहता है। मूल रूप से परिवार बिहार से ताल्लुक रखता है। गिरफ्त में आए पति धुरेंद्र ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी पत्नी फूल कुमारी को शक था कि उसका किसी महिला से चक्कर है।

तांत्रिक ने टोटके सिखाए थे

इस बात पर आए दिन घर में क्लेश भी होता था। पति का दावा है कि पत्नी डेढ़ साल पहले बिहार में किसी तांत्रिक के संपर्क में आई थी। उस तांत्रिक ने पति को वशीकरण समेत कई तरह के टोटके सिखाए थे। जो कि वहां से आकर पत्नी आए दिन उस पर इस्तेमाल करने लगी। शुरू में अंदाजा नहीं था। लेकिन उसकी हरकतों से आए दिन क्लेश होने लगा। शनिवार की रात वह घर से थोड़ी देर में वापस आने के लिए कह कर निकली थी लेकिन देर रात तक भी वो वापस नही लौटी। जिसके बाद पति ढूंढते हुए निकला।

जंगल में पत्नी को नारियल के साथ तांत्रिक क्रिया करते हुए देख लिया। उसके बाद सिर पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए हत्या कर दी। पुलिस की मानें तो सिर को जानवर खोखला कर चुके थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराके पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Related News