पत्नी चरित्रहीन है इसकी को लेकर गला घोंट कर हत्या, पति खुद पहुंचा पुलिस थाने

img

जोधपुर॥ निकटवर्ती शेरगढ़ तहसील के सुवालिया गांव में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा पुलिस में सरेण्डर किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बुधवार अद्र्धरात्रि की है। वक्त घटना घर में शादी का आयोजन भी था। मगर परिवार के लोग रातिजोगा में गए हुए थे। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह जताता था। कुछ अनबन भी हो सकती है। इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

woman

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ ने बताया कि शेरगढ़ तहसील जियाबेरी गांव निासी उर्जाराम भील राजस्थान से बाहर नौकरी करता है। कोरोना संक्रमण में अपने गांव ही आया था और बाहर नहीं जा सका था। उसका ससुराल शेरगढ़ के सुवालिया गांव में आया है। इन दिनों वहां शादी समारोह का आयोजन चल रहा है। वह भी अपने ससुराल सुवालिया आया हुआ था।

रात को घर के लोग किसी रातिजोगा में गए हुए थे। तब घर में उर्जाराम और उसकी पत्नी 25 साल की पिंटू ही थे। वह रात को नींद से उठा और अपनी पत्नी पिंटू को घर से कुछ दूरी स्थित एक ओरण पर लेकर गया। जहां पर उसकी ओढऩी गला घोंट कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद वह सुबह शेरगढ़ थाने पहुंचा और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने उसकी बात सुनकर सकपका गई। तब इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।

सूचना पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ, पुलिस उपाधीक्षक राजूराम, थानाधिकारी कै लाशदान आदि मौके पर पहुंचे और मुआयना करने के साथ शव को बरामद कर शेरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। एसपी बाहरठ के अनुसार आरंभिक तौर पर इनके बीच कोई अनबन सामने आ रही है। पति द्वारा चारित्रिक संदेह की भी आशंका है। फिलहाल उससे पूछताछ में ही स्पष्ट हो पाएगा।

Related News