बड़ा खुलासा: अलग बेडरुम में सोती हैं बीवी मेलेनिया, जहां कभी नहीं जाते डोनाल्ड ट्रंप !

img

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार Donald Trump के चर्चा की वजह उनकी तीसरी बीवी Melania Trump है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की प्रथम महिला पर “Free Melania के नाम से किताब लिखकर उसमें कुछ ऐसी जानकारियां दी हैं कि अमेरिका में सनसनी फैल गई है। किताब में दावा किया गया है कि मेलेनिया की अपने पति से बन नहीं रही, वो White House में अलग बेडरूम में सोती हैं, जिसमें उनके पति का आना नहीं होता।

किताब की लेखिका कैट ब्रेटन हैं। उन्होंने लंबे समय तक व्हाइट हाउस कवर किया। अमेरिका में उनकी गिनती जाने-माने पत्रकारों में होती है। उनके अपने पुख्ता स्रोत हैं। उन्होंने किताब में जो बातें लिखी हैं वो हैरान करने वाली तो हैं लेकिन किताब का दावा है कि इसमें दी गई जानकारियां सच हैं।

किताब में कहा गया है कि वो अपनी पब्लिक छवि और निजता के बीच संघर्ष कर रही हैं। व्हाइट हाउस में आए हुए उन्हें तीन साल हो चुके हैं लेकिन वो अब सबसे रहस्यों में लिपटी हुई, शांत और प्रेस से घबराने वाली फर्स्ट लेडी हैं-कभी वो गर्मजोशी से भरी दिखती हैं तो कभी भावशून्य चेहरे के साथ।

इस किताब में कहा गया है कि व्हाइट हाउस में उनका अलग बेडरूम है। मियां-बीवी अलग अलग बेडरूम में सोते हैं। कई स्रोतों ने इस बात की तसदीक की है कि ट्रंप और मेलेनिया अलग-अलग बेडरूम में सोते हैं। मेलेनिया के पास तीसरी मंजिल पर अपना दो कमरों का लंबा-चौड़ा सूइट है। ये व्हाइट हाउस में मेलेनिया का ऐसा हिस्सा है, जो केवल उनका प्राइवेट है।

वो इस तरह के कपड़े भी पहनती हैं, जो अक्सर मौकों के मूड के हिसाब से सही नहीं होते। जो जाहिर करते हैं कि वो ये दिखाती हैं कि किसी की परवाह नहीं करतीं लेकिन कपड़ों के रंग ये अहसास भी देते हैं कि वो खुश नहीं हैं।

Related News