20 साल बड़े पति से नाखुश थी बीवी, रहने लगी बेचैन और एक दिन प्रेमी को बुलाकर किया॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ पुलिस के अनुसार, महिला और उसके पति में 20 बरस का फर्क था और इनकी कोई संतान भी नहीं थी। अपराधी औऱत की उम्र 30 वर्ष है और वह अपनी शादी के खुश नहीं थी। जिसके कारण उसने अपने बॉयफ्रेंड वीरू वर्मा एवं करण के साथ मिलकर अपने पति को मारने का प्लान बनाया।

woman crime

दिल्ली में एक शादीशुदा औऱत ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने अधेड़ उम्र के पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पुलिस को भ्रम में डालने के लिए पति द्वारा आत्महत्या की जाने की झूठी दास्ता भी सुनाई। मगर पुलिस को उसकी कहानी में जरा भी सच्चाई नजर नहीं आई और सख्ती से की गई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अपराधी महिला अपने बॉयफ्रेंड वीरू से शादी करना चाहती थी। जबकि करण बुध विहार इलाके में महिला और उसके पति के साथ उनके घर में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि महिला का पति मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया में कार्य करता था। पति को नींद की गोलियां खिलाने के बाद महिला ने कथित तौर पर करण की सहायता से अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

बाद में महिला अपने मृत पति को हॉस्पिटल ले गई और चिकित्सकों को बताया कि उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि, उन पर शक होने के कारण चिकित्सकों ने पुलिस को इस बारे में खबर कर दी। इस मौके पर पहुंचकर पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। एक आला अफसर ने बताया कि महिला के घर पहुंचने पर पुलिस को आत्महत्या की ओर इशारा करने वाले कोई सबूत नहीं मिले और करण और महिला के बयान भी अलग-अलग थे।

Related News