बंद होंगे 2000 रुपए के नोट? असल वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

नई दिल्ली॥ नोटबंदी के बाद चलाए गए 2 हजार रू. के नोटों के भविष्य को लेकर एक बार चर्चा शुरू हो गई है। असल में बैंकों द्वारा अपने ATM में चेंजेस कर इनमें ऐसे नोटों के स्थान पर 500 के नोटों को रखने की बड़े पैमाने पर कवायद चल रही है।

इसके कारण से ये चर्चा फिर जोर पकड़ रही है कि क्या 2 हजार रु. के नोट बंद जाएंगे? बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि देश भर के 2.40 लाख ATM मशीनों को बड़े पैमाने पर रीकैलिब्रेट कर उनमें 2 हजार रू. के नोटों वाली जगह को हटाकर उनकी जगह 500 नोट रखने की कवायद चल रही है।

वास्तव में ATM के भीतर चार कैसेट होते हैं जिनमें 2 हजार, 500, 200 और 100 रुपए के नोट रखे जाते हैं। अब नई व्यवस्था के मुताबिक, पहले तीन कैसेट में 500 रुपए के नोट रखे जाएंगे और चौथे में 200 या 100 रुपए के नोट रखे जा रहे हैं। खबर के मुताबिक, बहुत से ATM में 2000 वाला कैसेट हटा दिया गया है और 1 बरस के अंदर बाकी में से भी हटाया जा सकता है। अब जो 2 हजार के नोट आ रहे हैं उन्हें बैंकों के करेंसी चेस्ट में रखा जा रहा है, यानी उन्हें रिजर्व बैंक के वॉल्ट में वापस भेजा जा सकता है।

आपको बता दें कि नवंबर 2016 में मोदी सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी के बाद 2017 की शुरुआत में 2000 रुपये के नोट चलाए गए थे। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2017 की शुरुआत में कुल सर्कुलेटेड बैंक नोट का करीब 50 प्रतिशथ हिस्सा 2 हजार के नोटों का था। लेकिन वित्त वर्ष 2019 में सर्कुलेटेड नोटों में 51 फीसदी हिस्सा 500 रुपए के नोट का हो गया।

पड़िए-ग्राहकों को बड़ा झटका, SBI ने महंगी की ये सेवा

सूत्रों ने बताया कि 2000 रुपए के नोट कानूनी रूप से बंद नहीं होंगे, बल्कि इन्हें सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा ATM के कैसेट का बदलाव धीरे-धीरे हो रहा है। इसलिए बैंकों के कस्टमर्स को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Related News