img

अफगानिस्तान में स्कूली छात्राओं को जहर देने का चौंकाने वाली वारदात उजागर हुई है। उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग अलग घटनाओं में किसी व्यक्ति ने प्राथमिक विद्यालयों की अस्सी युवतियों को जहर दे दिया है। जिसके बाद छात्राओं को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

एक स्थानीय शिक्षा अफसर ने रविवार को ये सूचना दी। ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और स्वतंत्रता पर नियंत्रण करने के बाद से इस तरह का यह पहला मामला है।

देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ने पर प्रतिबंध है। वहीं शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की निजी रंजिश थी। ये घटनाएं सरे फुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुई।

 

--Advertisement--