क्या उपमुख्यमंत्री के पद से हटाए जाएंगे दिनेश शर्मा, ये शख्स बनेगा डिप्टी CM?

img
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग प्रकार की अफवाहें चलायी जा रही है। अगर इसे सत्य माना जाय तो डा.दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री से हटाकर विधान परिषद में सभापति बनाया जा रहा है।
dineshsharma11_3086855_835x547-m

अरविन्द कुमार शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाने के कयास

जबकि हाल ही में भाजपा की सदस्यता लिये व एमएलसी प्रत्याशी सेवानिवृत अरविन्द कुमार शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाने के कयास लगाये जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के फोन डॉ दिनेश शर्मा के पास आए

इस अफवाह के फैलने के बाद प्रदेश के विभिन्न जनपदों रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, प्रतापगढ़, वाराणसी और देवरिया के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के फोन डॉ दिनेश शर्मा के पास आए।
 उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अपने प्रशंसकों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि इस प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें। इस प्रकार की अफवाह विपक्ष की भूमिका निभाने वाले शरारती तत्वों द्वारा चलाई जाती रही है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एमएलसी चुनाव के लिए 4 नामों को घोषित किया गया है, जिसमें डॉ दिनेश शर्मा का नाम भी शामिल है।
Related News