अभी- अभी- योगी के नेतृत्व में यूपी में चुनाव लड़ा जाएगा या नहीं, BJP ने दिया ये जवाब

img

लखनऊ॥ यूपी BJP इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी अगला विधानसभा इलेक्शन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी। सूचना के मुताबिक स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी का चुनाव आदित्यनाथ की अगुवाई में ही लड़ा जाएगा।

yogi black chsma

इसके साथ ही उन्होंने उन अटकलों को विराम दे दिया, जिनमें बताया जा रहा था कि BJP का हाई कमान आगामी वर्ष होने वाले इलेक्शन से पहले राज्य सरकार में बदालव करना चाहती है।

स्वतंत्र देव सिंह का बयान सीएम योगी के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हाल ही में हुईं BJP और RSS नेताओं की हाई लेवल मीटिंग का उनकी सरकार से कोई लेना देना नहीं है।

दरअसल राजनौतिक गुटों में चर्चा है कि BJP का केंद्रीय नेतृत्व राज्य सरकार में परिवर्तन करना चाहता है। इसके लिए पूर्व IAS अधिकारी BJP एमएलसी एके शर्मा को योगी कैबिनेट में अहम जगह दी जा सकती है। एके शर्मा को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जल्द ही भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा जाएगा कि वे पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी के चेहरे को लेकर BJP के समर्थन में माहौल बनाएं।

 

Related News