img

हरियाणा के मानेसर में पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। इल्जाम है कि इस शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने पहले अपनी पत्नी का हाथ काटा। फिर उसका सिर फोड़ दिया। उसके बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया।

आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने महिला का कटा हुआ सिर और शरीर के सभी अंग भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस को 21 अप्रैल को मानेसर गांव में एक महिला की अधजली लाश मिली थी. शरीर से सिर गायब था और हाथ कटे हुए थे। पुलिस को संदेह था कि महिला की कहीं और हत्या की गई है।

फिर, पुलिस को 23 अप्रैल को महिला के कटे हाथ और 26 अप्रैल को उसका सिर मिला. मृतिका का सिर खेरकिदौला थाना क्षेत्र में मिला है। पुलिस ने इस मामले में अब महिला के पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. जितेंद्र गांधीनगर के रहने वाले हैं। वह मानेसर में किराए पर रहता था। पुलिस जितेंद्र से सवाल जवाब कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा।

 

--Advertisement--