Wimbledon 2021 Winner: नोवाक जोकोविच हुए तीसरी बार सफल

img

नई दिल्ली/लंदन। सर्बिया के 34 वर्षीय नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने विंबलडन-2021 (Wimbledon 2021 Winner) का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक रोमांचक मुकाबले में इटली के माटियो बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से मात दी। वे लगातार तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

Wimbledon 2021 Winner
Wimbledon 2021 Winner

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने छठी बार विंबलडन (Wimbledon 2021 Winner) का खिताब अपने नाम किया है। ऐसा कर उन्होंने विश्व महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने ग्रैंड स्लैम के कुल 20 खिताब अपने नाम दर्ज कर लिये हैं।

वहीं इटली के माटियो बेरेटिनी का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल मुकाबला था। वे इटली के पहले खिलाड़ी हैं, जो विंबलडन के फाइनल में पहुंचे थे। इससे पहले इसी वर्ष फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में बेरेटिनी जोकोविच से मुकाबला हुआ था। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। (Wimbledon 2021 Winner)

एक तरफ जोकोविच (Novak Djokovic) का यह 30वां ग्रैंड स्लैम फ़ाइनल मुकाबला खेल रहे थे। दूसरी तरफ बेरेटिनी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में खेल रहे थे। 2019 में भी जोकोविच (Wimbledon 2021 Winner) ने विंबलडन का ख़िताब जीता था। 2021 का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम है। तीनों ही खिताब को जोकोविच ने अपने नाम किया है। इससे पहले वे ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

अब वे साल के चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने से महज एक खिताब दूर हैं। यदि वे यूएस ओपन टूर्नामेंट को भी अपने नाम करने में सफल रहे तो महान टेनिस खिलाड़ी रॉड लीवर के बाद इतिहास बनाने वाले दूसरे पुरुष टेनिस खिलाड़ी होंगे। (Wimbledon 2021 Winner)

Pakistani Cricketer ने कहा- इंडिया के पास कोई मशीन है जो इतने टैलेंटेड खिलाड़ी आ रहे हैं
आकाश चोपड़ा बोले- T20 विश्वकप में इन 2 युवा बल्लेबाजों में नंबर 4 के लिए होगी फाइट, जल्द करें हल
OMG!! पाक में दो कुत्तों को सुनाई गयी मौत की सजा, जानें क्या है पूरा माजरा
Related News