कोरोना के आतंक के बीच तबाही मचाने आ गई ये हवाएं, हो जाएं सावधान

img

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के आतंक के बीच चक्रवात एम्फन में तबाही मचाने आ गया है। जानाकारी के मुताबिक चक्रवात एम्फन आज दोपहर के बाद यह बंगाल के दीघा-हातिया तट पर सुंदरवन के पास स्थल भाग से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 155-165 किलोमीचर प्रतिघंटा से 185 किलोमीटर तक होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी मे उठे चक्रवात एम्फन के कारण कल सुबह 5 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। इस दौरान कोरोना वायरस (COVID-19)के मद्देनजर संचालित विशेष विमानों का भी संचालन नहीं होगा। हवाई अड्डे के निदेशक ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय तटरक्षक जहाजों और विमानों को बचाव और राहत प्रयासों के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है।

चीन ने इस देश के निर्यात पर 80 फीसदी टैरिफ लगाया, कभी भी छिड़ सकता है ग्लोबल ट्रेड वॉर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात एम्फन ओडिशा के पारादीप से 120 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रीत है। चक्रवात आज दोपहर के बाद यह बंगाल के दीघा-हातिया तट पर सुंदरवन के पास स्थल भाग से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 155-165 किलोमीचर प्रतिघंट से 185 किलोमीटर तक होने की संभावना है।

सुरक्षाबलों ने मार गिराया आईएस के 8 आतंकवादी, दो सुरक्षा अभियानों में मिली ये सफलता

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने कहा कि यह चक्रवात 18-19 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आज देर शाम तक इसके जमीन से टकराने की आशंका है। अगले 6-7 घंटे काफी महत्वपूर्ण है। एम्फन सुपर साइक्लोन से अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

अनुमति के बाद फिर रोकी गई बसें, योगी सरकार की हो रही किरकिरी

102 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चली हवाएं

इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी थी कि पारादीप में 102 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। चांदबली में हवा की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके बालासोर में 61 किलोमीटर प्रति घंटा और पुरी में 41 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली हैं।

भारतीय रेल 1 जून से चलाने जा रहा है 200 नॉन-एसी ट्रेनें, जानें इनके बारे में सबकुछ

भारी तबाही की आशंका

बंगाल तट पर पहुंचने के दौरान तेज हवाओं के साथ राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश और 4 से 5 मीटर की समुद्री लहरें उठने के आसार हैं। बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता के जिले प्रभावित होने की उम्मीद है। इससे भारी तबाही की आशंका हैै। केंद्र सरकार ने संबंधित राज्यों को सतर्क करते हुए भारी तबाही की चेतावनी दी है।

Related News