उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में अगले कुछ दिनों बढ़ने जा रही है सर्दी, कश्मीर में जारी रहेगी बर्फबारी

img

हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ सकती है। हिमाचल में बर्फबारी के साथ ही ठंड अब अपने चरम पर है. हिमाचल प्रदेश के मनाली, कांगड़ा, चंबा और किन्नौर के मैदानी इलाकों में गुरुवार से बर्फबारी जारी है और इससे तापमान में गिरावट आई है. इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से कश्मीर में बर्फबारी की संभावना है, जो करीब तीन दिनों तक जारी रहेगी.

Winter

वहीँ ऐसे में दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में सर्दी बढ़ सकती है। इससे तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर से 20 दिसंबर तक सर्दी काफी ज्यादा हो सकती है।पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर देखने को मिलेगी. इस समय दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच है। सोमवार यानी 6 दिसंबर से इसमें गिरावट देखी जाएगी और यह 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

इतना ही नहीं मंगलवार को इसके 8 डिग्री सेल्सियस और फिर सप्ताह के अंत तक 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। गुरुवार से हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे, कुंजुम दर्रा, लेडी ऑफ केलांग, बारालाचा, सप्तर्षि पहाड़ियों और किन्नौर जिले के किन्नौर-कैलाश पर्वतमाला, चंबा के मणिमहेश और पांगी, कांगड़ा के भरमौर और धौलधार में बर्फबारी का दौर जारी है।

Related News