तैमूर के बिना करीना ने इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, देखिए तस्वीरें

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह भी अपने बेटे तैमूर के बिना। इसी कड़ी में करीना ने बीती रात को 12 बजे फैमिली संग बर्थडे सेलिब्रेट किया।

पार्टी में सैफ अली खान, सोहा, कुणाल खेमू, करिश्मा, बबीबा-रणधीर कपूर, कुणाल कपूर, समायरा आदि शामिल थे। इस मिडनाइट जश्न की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

पढ़िए- अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते की सच्चाई का पता लगाएंगे सलमान खान

करीना की बर्थडे पार्टी का केक भी काफी शानदार था। इसमें बेबो, तुम हमारी रॉकस्टार हो” लिखा था। केक में ब्लैक ड्रेस में हाथ में वाइन ग्लास लिए एक लेडी बनी है, जो कि करीना हैं। सैफ-करीना के ये कपल फोटो काफी खूबसूरत है। इससे पहले करीना ने सैफ के बर्थडे पर स्पेशल पार्टी रखी थी।

पार्टी में मौजूद सभी लोग कैजुअल आउटफिट में नजर आए। बर्थडे गर्ल करीना ने व्हाइट प्रिंटेड टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। सोशल मीडिया पर करीना ने पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। मां की मिडनाइट बर्थडे पार्टी की तस्वीरों में तैमूर नदारद दिखे।

फोटो- सोशल मीडिया

Related News