किसान आंदोलन में शामिल होने आई युवती से हैवानियत, कार्यकर्ताओं ने किया गैंगरेप, मौत

img

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान कोरोना संक्रमित युवती की मौत से पहले योगेन्द्र यादव को उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी थी। उन्होंने यह जानकारी पुलिस को नहीं दी। ऐसे में पुलिस को यादव के खिलाफ जांच करनी चाहिए।

Model accuses Jharkhand Chief Minister Hemant Soren of rape

योगेन्द्र यादव को नोटिस

रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि वह इस मामले में योगेन्द्र यादव को नोटिस भेज रही हैं। उन्होंने स्वयं माना है कि उन्हें ऐसे संकेत मिले थे कि युवती के साथ कुछ गलत हुआ है और उन्होंने इसे पुलिस को नहीं बताया।

किसान आंदोलन से जुड़े नेता योगेन्द्र यादव का कहना है कि उनका युवती से संपर्क आया था। कोरोना के चलते उसकी तबीयत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें केवल युवती के मौत के बाद पिता के माध्यम से पता चला की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

यादव ने विस्तृत जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनकी महिला से अस्पताल ले जाते समय फोन पर बात हुई थी। उसे ले जा रहे व्यक्तियों ने पहले उन्हें गलत जानकारी दी। बाद में उनके कहने पर वह महिला को दिल्ली ले आए और यहां अस्पताल ढूंढ़कर भर्ती कराया गया।

हरियाणा पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच एक 26 वर्षीय युवती के साथ हुए बलात्कार के मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस युवती की कोरोना महामारी के चलते मौत हो गई थी।

महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली

पुलिस का कहना है कि महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वह किसान सोशियल आर्मी के कार्यक्रम से प्रभावित होकर छह लोगों के साथ दिल्ली आई थी, जिनमें दो महिलाएं भी थीं। 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते गंभीर स्थिति में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

किसान सोशल आर्मी के दो लोगों ने दुष्कर्म किया

युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में बेटी ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। किसान सोशल आर्मी के दो लोगों ने उसके साथ टिकरी बॉर्डर पर लगे टैंट में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने इन दोनों की पहचान अनिल मलिक और अनूप सिंह के रूप में की है।

पुलिस ने महिला के साथ पश्चिम बंगाल से आए सभी छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि पिता का कहना है कि उनकी शिकायत केवल दो के खिलाफ है और वह नहीं चाहते कि कोई निर्दोष  मामले में फंसे।

Related News