नारी है श्रृष्टि रचयिता, मत करो भेदभाव: अर्चना चंद्रा

img

महराजगंज। महिलाओं को सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज के द्वारा पनियरा क्षेत्र के कृष्णा महिला महाविद्यालय बड़ावर में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अर्चना चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राएं गीत व भाषण के माध्यम से उनका स्वागत किया।

Archana Chandra
सिविल जज ईशा अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि अब महिलाओं को घबराने और डरने की जरूरत नहीं है उन्हें अब कानूनी सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है जिससे वह अपने हक व अधिकारों के बारे में जान सके।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयाग दत्त शुक्ला ने बताया कि महिलाएं के साथ हो रहे घरेलू हिंसा को महिलाएं इस नंबरों पर 1090, 1098, 112 सूचना दे सकती हैं।

मुख्य अतिथि अर्चना चंद्रा ने बताया कि सरकार महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए सुमंगला योजना, मातृत्व वंदना योजना सहित अनेक प्रकार की योजनाएं चला रहा ही। कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

महिला अधिवक्ता गंगा प्रजापति ने विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाएं जागरूक के बारे में बताया।
महिला अधिवक्ता सुनीता जायसवाल ने महिलाओं को दिए गए कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।

इस दौरान मौजूद रहे डॉ बीबी सिंह, प्रबंधक अजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य इंद्रेश चौधरी, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह, आगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य लोग।

Related News