भारत की रहने वाली इस महिला ने ISIS को लेकर किया बड़ा खुलासा, अब लौटना चाहती है हिंदुस्तान

img

नई दिल्ली॥ भारत के केरल में रहने वाली आयशा उर्फ सोनिया सेबेस्टियन वर्ष 2016 में देश छोड़कर आतंकी संगठन ISIS में शामिल हो गई थी। लगभग 4 बरस बाद इस महिला ने उस संगठन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

महिला ने बताया कि जिस उम्मीद से वह आतंकी संगठन में शामिल हुई थी परिणाम ठीक उसके विपरित निकला। आलम ये है कि अब वह हिंदुस्तान वापस आना चाहती है। एक मीडिया समूह द्वारा जारी वीडियो में आयशा ने कहा कि उनके पति अब्दुल राशिद अब्दुल्ला भी आतंकी संगठन में शामिल हुए थे। लेकिन, वह बहुत निराश हो गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली।

वीडियो में बताया गया है कि महिला ने कुछ महीने पहले ही आत्मसमर्पण कर दिया था और वह फिलहाल दूसरी महिलाओं के साथ काबुल की एक जेल में बंद है। आयशा ने कहा कि बहुत ऐसे लोग हैं जो आतंकी संगठन में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन मैं यह सुझाव दूंगी इस संस्था में शामिल होने से पहले वह काफी सोच-विचार कर लें। महिला ने कहा कि अब वह कभी ISIS में शामिल नहीं होना चाहती।

महिला ने कहा कि हम अफगानिस्तान यह सोचकर गए थे कि ‘खलीफा’ के हिसाब से इस्लामी जीवन जी सकें। लेकिन जब हम यहां पहुंचे, तो हमने महसूस किया कि लोग नमाज पढ़ने के लिए भी नहीं जा रहे थे। आयशा ने कहा कि उसके पति राशिद इन चीजों को देखकर बहुत निराश हुए। राशिद ने इसके बाद ऑडियो मेसेज भेजना बंद कर दिया।

पढ़िए-रोड के किनारे BMW से उतरकर करने लगा पेशाब और जब पीछे मुड़कर देखा तो उड़ गए होश !

आयशा ने आगे बताया कि अब वह हर हाल में वापस अपने घर लौटना चाहती है और राशिद के माता-पिता के साथ बची हुई जिंदगी बिताना चाहती है। वहीं, आयशा के साथ जेल में रह रही एक अन्य महिला फातिमा उर्फ निमिषा ने बताया कि वो भी हिंदुस्तान लौटना चाहती है, बस इतनी शर्त है कि उसे कैद कर टॉर्चर नहीं किया जाए।

Related News