महिला ने ऑनलाइन ऑर्डर किया था खाना, पैकेट खोलते ही जोर-जोर से लगी चीखने-चिल्लाने, जानें क्या था डिब्बे में

img

लाइफ में व्यस्त होने के कारण लोग अपने वक्त को बचाने के लिए ऑनलाइन का सहारा लेते है। बिजी होने के कारण लोग ऑनलाइन खाना मंगाना ज्यादा पसंद करते है। सूचना के अनुसार कभी-कभी ऑनलाइन वस्तुएं मंगाने से चीज़े ख़राब निकल जाती है। ऐसा ही एक मामला चीन से आया है जिसमे ऑनलाइन खाना आर्डर करने वाले महिला को ऐसी वस्तुी भेज दी जिसके बाद बवाल मच गया है।

Woman scream

जानकारी के अनुसार चीन की महिला ने घर में खाना न बनाने का सोचा और खाने को ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया है। ऑनलाइन आने के बाद जैसे ही महिला ने डिब्बे को खोला तो उसमे 40 से ज्यादा कॉकरोच मौजूद थे। महिला ने बताया की उसने खाने में डक डिश (बत्तख) मंगाया था। ये घटना चीन के शैन्तोऊ शहर की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला ने जैसे ही कॉकरोच को देखा तो वो देखकर हैरान रह गई और डर के मारे चिल्लाने लग गई। इसके बाद महिला ने खाने की तस्वीर भेज मीडिया को बुलाकर सारी घटना बताई।

पीड़िता ने होटल के मालिक पर प्रकरण दर्ज कराया और उसको दिए सारे रुपए भी वापस ले लिए थे। वही महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद महिला ने कसम खाते हुए कहा कि वो कभी ऑनलाइन खाना आर्डर नहीं करेगी।

 

Related News