जमीन विवाद में महिला का कत्ल, भीड़ ने अपराधी को भी पीट-पीटकर मार डाला

img

बेगूसराय में जमीनी विवाद में गोलीबारी और हत्या का मामला थम नहीं रहा है। मंगलवार की सुबह भी महज थोड़े से जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला। घटना नगर निगम क्षेत्र के सिंघौल ओपी स्थित उलाव की है। मृतक महिला की पहचान सुभाष साह की पत्नी नितू देवी के रूप में की गई है। जबकि, मारा गया आरोपी मचहा गांव का जाटों सिंह बताया जा रहा है।

woman murdered in land dispute

ग्रामीणों के मुताबिक जाटो सिंह द्वारा रास्ता के लिए जमीन देने के लिए सुभाष साह पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन सुभाष साह अपनी कीमती जमीन देने से इंकार कर रहा था। मंगलवार को भी सुबह करीब छह बजे जाटो सिंह आया और रास्ता के लिए जमीन देने का दबाव बनाने लगा, जिससे इंकार करने पर उसने सुभाष साह की पत्नी नीतू देवी के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जाटो सिंह को खदेड़ कर पकड़ लिया तथा उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। हालांकि पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या की बात होने से मना किया है। सिंघौल ओपी प्रभारी का कहना है कि जाटो सिंह का सुभाष साह के यहां बकाया पैसा लेने के लिए आया था और इसी बात को लेकर विवाद हुए विवाद में उसने गोली मार दी।

 

Related News