महिला ने प्लेन में खोला Toilet का दरवाजा, देखते ही यात्रियों के उड़ गए होश

img

अजब-गजब ।। विश्व में अक्सर जाने-अनजाने में ऐसी कई घटनाएं हो जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही अनोखी घटना तब हुई जब ब्रिटेन के मैनचेस्टर हवाई अड्डे पर गलती से पाकिस्तानी महिला यात्री से शौचालय के गेट की गलती में इमरजेंसी EXIT बटन दब गया। इसके बाद इस महिला की भूल का परिणाम सभी यात्रिओं को भुगतना पड़ा। तो आईए जानते हैं इस पूरी जानकारी के बारे में।

पाकिस्तान की अंतराष्ट्रीय एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या पीके-702 में सवार एक पाकिस्तानी महिला ने भूलवश शौचालय का गेट समझकर इमरजेंसी EXIT का बटन दबा दीया, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गया। जानकारी के अनुसार, इस प्लेन में 40 यात्री सवार थे जो मैनचेस्टर से इस्लामाबाद के लिए रवाना होने वाले थे।

पढ़िए-दांतों के बीच गैप वाले लोगों की इन खासियत के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप, पैसों को मामले में होते हैं काफी तेज…

जैसे ही महिला ने गेट ओपन का बटन प्रेस किया, इमरजेंसी गेट का स्लोप खुल गया। जिसके बाद स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर के अनुसार, लगभग 40 यात्रियों को उनके सामान के साथ उतारा गया। इसकी वजह से प्लेन 7 घंटे लेट इस्लामाबाद पहुंची। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

महिला यात्री की भूल पर जांच के आदेश दिए गए हैं। महिला की गलती से प्लेन में हुई देरी की वजह से यात्रियों को होटल में ठहरने का इंतजाम किया गया। वहीं यात्रियों के लिए दूसरी प्लेन की व्यवस्था भी की गई। पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय एयरलाइंस ने इस घटना के बाद जांच के आदेश भी दे दिेए हैं। वहीं महिला यात्री ने बताया कि उसने जान बुझकर इमरजेंसी गेट नहीं खोला था। वह बस टॉयलेट का गेट समझकर इमरजेंसी EXIT का बटन दबा दी थी।

फोटो- फाइल

Related News