15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को इतने लाख सैलरी देती है महिला, करवाती है हर काम

img

एक 44 वर्षीय महिला ने खुद से 15 साल छोटे लड़के को ब्वॉयफ्रेंड बनाया। ये महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड को हर महीने बकायदा सैलरी भी देती है। महिला ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को फिक्स सैलरी भी (Salary) देती है। दरअसल, महिला का बॉयफ्रेंड उससे 15 साल छोटा है। महिला ने अपने रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया काफी कुछ बताया।

love affair

एक रिपोर्ट के मुताबिक जूली नाम की महिला ने TikTok अकाउंट @julie.withthebooty पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कई बातें बताई हैं। जूली की उम्र 44 साल है, जबकि उसके बॉयफ्रेंड की उम्र 29 साल है। जूली ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड पर काफी पैसे खर्च करती है और सैलरी के तौर पर उसे एक मोटी रकम देती है। महिला का कहना है कि वह ये सब इसलिए करती है ताकि वो उससे कुछ भी करा सके।

जूली अपने बॉयफ्रेंड से खाना बनवाने से लेकर पूल की सफाई तक, घर के सभी काम कराती है।महिला ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड को हर वो चीज़ लाकर देती है जो उसे चाहिए। वो एक महीने में उस पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर देती है। इसके बाद कुछ लोगों ने महिला से सवाल किया कि वो अपने बॉयफ्रेंड को कितना भुगतान करती है, तो महिला ने हल्के-फुल्के अंदाज कहा- ‘एक महीने में 11 लाख के आसपास। महिला ने बताया कि बावजूद इसके वो इस महीने पूल की सफाई करना भूल गया।’ जूली कहती है कि सैलरी के बदले उसका बॉयफ्रेंड वो सब कुछ करता है, जो वो कराना चाहती है। फिर चाहे वो घर की सफाई हो या दूसरे अन्य काम।

Related News