Up Kiran, Digital Desk: झारखंड के धनबाद में एक हीटर ने दो व्यक्तियों की जान ले ली, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आग से दो लोगों की मौत
यह घटना जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, एक महिला हीटर चला कर कमरे में सो रही थी। इस दौरान अचानक आग लग गई और यह जल्द ही भयानक रूप ले लिया। महिला और 15 दिन पहले नानी के घर आए उसका पोता आग की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। इसके अलावा, आग से परिवार के छह अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
इलाके में शोक
बताया जा रहा है कि सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया है।


_832136182_100x75.jpg)

