प्रेम प्रसंग में महिला की गला काटकर हत्या, मौके पर हुई मौत, प्रेमी अस्पताल में भर्ती

img

अलवर॥ सदर थाना क्षेत्र के विज्ञान नगर के समीप शुक्रवार को प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने पहले प्रेमिका का चाकू से गला काटा उसके बाद अपना गला काट लिया। घटना में प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रेमी घायल है।

woman

जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। घटना की सूचना के बाद ग्रामीण एएसपी, सीओ सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली।

थाना अधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि धोली दूब निवासी 30 वर्षीय ताऊ देवी पत्नी सरदारा बंजारा घर से मजदूरी करने के लिए टिफिन लेकर निकली थी। उसका पति भी जटियाना मजदूरी करने गया था। लेकिन इस दौरान वह मजदूरी करने नहीं पहुंची। उससे पहले ही रास्ते मे विज्ञान नगर के समीप मुकेश पुत्र हीरालाल जाटव मिल गया।

पढि़ए-CBI कोर्ट स्टाफर ने किया था अदालत में महिला संग दुष्कर्म, अब हुआ ये अंजाम

जिसका इनके घर पहले से ही आना जाना बताया जा रहा है। मुकेश ने चाकू से महिला का गला काट दिया। महिला के घायल होने के बाद अपना गला भी काट लिया। तभी आस पास के लोगों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टि यह प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है। मृतका और घायल मुकेश एक जगह ही काम किया करते थे। मुकेश मिस्त्री था जबकि महिला मजदूरी करती थी। मृतका के तीन बच्चे हैं।

Related News