कब्रिस्तान में मानव कंकाल के साथ खेल रही थी महिला, नजारा देख दंग रह गए राहगीर

img

कब्रिस्तान एक ऐसी जगह है जहां कोई भी जाने से डरता है। यहां लोग तभी जाते हैं जब किसी को दफनाना होता है, यह फिर उनकी पुण्यतिथि पर। व्यक्ति को दफनाने के वहां उसका सिर्फ कंकाल ही शेष रह जाता है। अगर कोई कब्रिस्तान में इस कंकाल को देख लें तो उसकी रूह कांप जाती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो कब्रिस्तान में कंकाल के साथ खेलती है।

human skeleton

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक महिला कब्रिस्तान में कुत्ते और इंसान के कंकाल के साथ डांस करती नजर आ रही है। खबरों की मानें तो वायरल तस्वीर इंग्लैंड के एक कब्रिस्तान की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसी महिला के बारे में सुना जरूर था लेकिन अब पहली बार इस महिला की तस्वीर सामने आई है। पहले यह खबर स्थानीय इलाके में फैली हुई थी कि एक महिला रोज कब्रिस्तान आकार कंकाल के साथ खेलती या डांस करती है। कुछ लोग इसे अफवाह मानते थे लेकिन तस्वीर सामने आने पर हर कोई हैरान है।

human skeleton

वायरल तस्वीर में नजर आने वाली महिला काफी हद तक नन जैसी दिख रही है, जिस शख्स ने यह नजारा देखा वह दंग रह गया। उसने बताया कि पुराने हल जनरल कब्रिस्तान से गुजरते समय सिर्फ मैं ही नहीं था जो ये नजारा देख हैरान था। वहाँ से जितनी भी गाड़ियां गुजर रही थी उन्होंने भी अपनी रफ्तार कम कर ली थी। वे भी सोच में पड़ गए थे कि आखिर ये हो क्या रहा है।

रिपोर्ट की माने तो कॉफ हेडपीस पहने महिला एक मानव कंकाल के साथ खुशी से डांस कर रही थी। इसके साथ ही वह वहां मौजूद कुत्ते के साथ खेल भी रही थी। वहाँ से गुजर रहे एक शख्स ने यह नजारा अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे कैमरे में कैद कर लिया। तस्वीर लेने वाले शख्स ने बताया कि वह महिला स्प्रिंग बैंक वेस्ट के कब्रिस्तान में हिमर्स स्कूल के लिए टर्न ऑफ के सामने खड़ी थी। इस दौरान वह कंकाल के साथ डांस कर रही थी।

ये घटना शनिवार 11 सितंबर दोपहर के पहले की बताई जा रही है। बता दें किए हल जनरल कब्रिस्तान पिछले 50 सालों से बंद पड़ा है। अब इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। लेकिन ये यह शहर के सबसे ऐतिहासिक स्थलों में से एक भी है। यह कब्रिस्तान 1847 में बनाया गया था। इसका इस्तेमाल लोगों ने 1972 में बंद कर दिया गया। यह वह कब्रिस्तान है जिसमें 1800 के दशक में हैजा से हुई मौत के बाद लोगों को दफनाया गया था।

Related News