प्रदेश में महिलाओं का हो रहा अपमान, आधी आबादी पार्टी देगी लोकतांत्रिक जवाब : अरुणा सिंह

img

लखनऊ। आधी आबादी पार्टी की संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणा सिंह एडवोकेट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में रामराज्य के नाम पर रावण राज्य कायम हो गया है। हरण,अपहरण और चीरहरण इस राज्य का उद्योग बन गया है। प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। सरकार समर्थक गुंडों द्वारा दिन दहाड़े महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। अरुणा सिंह शुक्रवार को हजरतगंज स्थित इंडियन काफी हाऊस में मीडिया से मुखातिब थी।

अरुणा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेशवासियों को राहत देने के बजाय अपना गाल बजाने में व्यस्त-मस्त हैं। झूठ और फरेब इस सरकार का स्थाई भाव बन चुका है। प्रदेश में आम जनता का कोई पुरसाहाल नहीं है। विपक्षी पार्टियां भी सरकार के जनविरोधी कुकृत्यों के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहीं हैं। ऐसे में आम जनता के सामने विकल्पहीनता की स्थिति है, लेकिन जहां पर विकल्प नहीं होता, वहां पर संकल्प से काम लिया जाता है।

मित्रों, आधी आबादी पार्टी ने संकल्प लिया है, महिलाओं, उपेक्षितों और गरीबों की आवाज बनने का। उनके हक़ और हकूक के लिए लड़ने का। आधी आबादी पार्टी ने संकल्प लिया है महिलाओं की आबरू बचाने का, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का। किसानों और खेतिहर मजदूरों की पीड़ा को मुखर करने का। अरुणा सिंह ने कहा कि महिलाओं के अपमान पर आधी आबादी पार्टी चुप नहीं रहेगी। हम इसका उचित लोकतांत्रिक और क्रांतिकारी जवाब देंगे।

आधी आबादी पार्टी की अध्यक्ष ने कहा कि अगले कुछ महीनों बाद यूपी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी समेत अधिकाँश पार्टियां वोटों के लिए जातीय और सांप्रादायिक नफरत फैला रही हैं। मई प्रदेशवासियों से अपील करती हूँ कि समाज को बांटने वाले तत्वों को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाएं।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता मिथिलेश श्रीवास्तव ने अपने समर्थकों डॉ एनके दलेला, नीतू द्विवेदी, कोमल शुक्ला, देवेंद्र प्रताप उपाध्याय, मंजू शर्मा, राजा गुप्ता आदि के साथ आधी आबादी पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की। मिथिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अरुणा सिंह के संघर्षों और संकल्पों से प्रभावित होकर मैं आधी आबादी पार्टी से जुड़ रही हूँ। हालांकि आधी आबादी पार्टी को मेरा नैतिक समर्थन तो पहले से ही था। मैं पार्टी अध्यक्ष अरुणा सिंह के नेतृत्व में पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ आधी आबादी पार्टी के लोक मिशन को मंजिल तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी।

इसी तरह अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र निवासी अनुपम शुक्ला पिछले कई सालों से जनसेवा में जुटे हैं। अनुपम शुक्ला ने भी आज अपने सर्थकों के साथ आधी आबादी पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण की। इस मौके पर वर्षा ऋतुश्रेष्ठ, महानगर अध्यक्ष मंजू वाजपई, राजेंद्र गुप्ता एडवोकेट, मोतीलाल यादव, राजेश शुक्ला, साजिया खान, हैपी, कोमल, पूजा सिंह और मीडिया प्रभारी, आरसी शर्मा समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Related News