फेस्टिवल सीजन की वजह से इन दिनों बाजार में काफी गहमागहमी चल रही है। खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों की भी अच्छी कमाई हो रही है। दिवाली और आने वाले शादी के सीजन को देखते हुए सोने-चांदी की दुकानों पर भी खूब ग्राहक आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं लेकिन भोपाल के संत हिरदाराम नगर में एक सर्राफा व्यापारी की त्यौहारी की बिक्री का मजा उस समय किरकिरा हो गया जब उसकी दुकान से तीन महिलाएं सवा लाख रुपए के दो कंगन लेकर चंपत हो गयी।
चौंकाने वाली बात ये रही कि महिलाओं ने सर्राफा व्यापारी और उसके कर्मचारियों की आँखों के सामने से कंगन उड़ाए और किसी को खबर तक नहीं लगी। हालांकि महिलाओं की ये चोरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी और उनकी चोरी पकड़ी गयी। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के संत हिरदाराम नगर में करीब साढ़े सात बजे सर्राफा व्यापारी धर्मेंद्र चांदवानी के शो रूम में तीन महिलाएं साड़ी और सूट पहने आई थी।
Óñ¡ÓÑïÓñ¬Óñ¥Óñ▓: ÓññÓÑÇÓñ¿ Óñ«Óñ╣Óñ┐Óñ▓Óñ¥ÓñôÓñé Óñ¿ÓÑç ÓñùÓñ╣Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓñªÓÑüÓñòÓñ¥Óñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ©Óñ¼ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥Óñ«Óñ¿ÓÑç Óñ╣ÓÑÇ Óñ©ÓñÁÓñ¥ Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ░ÓÑüÓñ¬ÓñÅ ÓñòÓÑç ÓñªÓÑï ÓñòÓñéÓñùÓñ¿ ÓñÜÓÑüÓñ░Óñ¥ÓñÅ ÓñöÓñ░ Óñ½Óñ░Óñ¥Óñ░ Óñ╣ÓÑï ÓñùÓñêÓñéÓÑñ ÓñçÓñ© ÓñÿÓñƒÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓñ¥ ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï Óñ©ÓÑÇÓñ©ÓÑÇÓñƒÓÑÇÓñÁÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓÑêÓñª Óñ╣ÓÑï ÓñùÓñ»Óñ¥ÓÑñ#MadhyaPradesh #Bhopal pic.twitter.com/C6Lbyk72oh
— Hindustan (@Live_Hindustan) October 30, 2021
महिलाओं ने व्यापारी से सोने के कंगन दिखाने को कहा। व्यापारी उन्हें नई-नई डिजाइन के कंगन दिखाने लगा। इस बीच कंगन देख रही एक महिला ने बड़ी चालाकी से दोनों कंगन अपनी साथी महिला को दे दिया। इसके बाद डिजाइन पसंद नहीं आये बोलकर दुकान से चली गई। महिलाओं के जाने के काफी देर बाद कर्मचारियों ने जब स्टाक को मिलाया गया तो उन्हें कंगन का एक जोड़ कम मिला।
ऐसे में उन्होंने आपस में पूछताछ की फिर उनका शक कंगन खरीदने आई तीन महिलाओं पर गया। इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज देखते ही सबके होश उड़ गए। यह कंगन सेट तीनों महिलाओं ने ही चुराया था। चोरी किए गए कंगन सेट की कीमत सवा लाख रुपए बताई जा रही है। व्यापारी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी सीसीटीवी में कैद हुई इन लुटेरी महिलाओं को बारीकी से देखा। फिलहाल पुलिस इन महिलाओं की तलाश कर रही है।