सुरक्षा और सम्मान को लेकर सचेत रहें महिलाएं, सेवा दिवस आयोजित कर 4 महिलाओं को दिया DL

img

महराजगंज॥ मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में सेवा दिवस का आयोजन करके जहां चार महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया गया। वहीं सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया।

Women should be aware of safety and respect

कार्यालय सभागार में महिलाओं को संबोधित करते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारतीय ने कहा सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। इस अपनी सुरक्षा के लिए सचेत रहना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन के बारे में जानकारी रखनी होगी। साथ ही सभी महिलाओं को अपने अधिकार को समझना होगा।

स्वावलम्बन के लिए महिलाओं को व्यवसायिक शिक्षा पर जोर देना होगा। आत्म निर्भर बनना होगा। आत्म निर्भर बनने के लिए महिलाएं स्वरोजगार भी अपना सकती है। इसके लिए सरकार द्वारा विविध योजनाएं संचालित की जा रही है।

संभागीय निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि वाहन चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। वाहन चलाने वाली महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवा लें। डीएल के आनलाइन आवेदन कर दें । इससे आसानी से डीएल बन जाता है। आनलाइन आवेदन करने से अनावश्यक भाग दौड़ नहीं करनी पड़ती है।

एआरटीओ ने जिन महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया उनमें सिसवा निवासीनी पूजा, पकड़ी दीक्षित निवासीनी अंचल, नौतनवा नगर पालिका के घनश्याम नगर वार्ड निवासीनी अर्चना कसौधन तथा पकड़ी दीक्षित निवासीनी सुप्रिया के नाम है।

ड्राइविंग लाइसेंस पाकर उत्साहित अर्चना और पूजा ने बताया कि डीएल बनवाना अब आसान हो गया। आनलाइन आवेदन करने के बाद एक डेट मिलता है। उस तिथि को एआरटीओ कार्यालय आकर टेस्ट देना होता है। उसके बाद डीएल बन जाता है। अनावश्यक भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ती है। सेवा दिवस पर वरिष्ठे लिपिक दिनेश तिवारी, डेटा एडमिनिस्ट्रेटर अभिषेक श्रीवास्तव, राधेश्याम शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे। -अमित श्रीवास्तव

Related News