दहशत में दुनिया- चीन के बाद अब जापान की सरजमी पर मिला कोरोना से ज्यादा भयानक वायरस!

img

जापान में साइंटिस्टों ने एक भयानक वायरस (terrible virus) की पहचान की है। ये रोग मनुष्यों को पीड़ित कर सकता है और इसके फैलने के लिए टिक्स (एक प्रकार का कीड़ा) जिम्मेदार हैं। इस बीमारी को येजो वायरस नाम दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि टिक के काटने से फैलता है।

Covid-19

लक्षणों (symptoms) की बात करें तो बुखार तथा ब्लड में प्लेटलेट्स और ल्यूकोसाइट्स का कम होना इसके अहम लक्षणों में शामिल है। जापान के साप्पोरो में होक्काइडो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में अपनी शोध को छापा है।

विद्यालय के एक डॉक्टर ने बताया कि जापान में कम से कम सात लोगों ने 2014 से वायरस की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस बात का शुक्र है कि किसी की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि जापानी वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके प्रसार के बारे में ज्यादा जानने के लिए होक्काइडो के बाहर बीमारी की जांच की जानी चाहिए।

वायरस खतरनाक नहीं मगर इस बात का है डर

डॉक्टर ने कहा कि येजो वायरस के इंफेक्शन के जितने भी केस अब तक सामने आए हैं, वे सभी मामूली नहीं थे। किंतु इसके होक्काइडो के बाहर पाए जाने की संभावना है। इसलिए हमें इसके प्रसार की फौरन जांच करने की जरूरत है। आपको बता दें कि ये वायरस खतरनाक नहीं मगर फैलने का डर है।

Related News