इस देश में तैयार हो रही विश्व की सबसे बड़ी ईसा मसीह की मूर्ति, 118 फीट है लंबाई

img

रियो डी जेनेरियो॥ इस बुत के सिर का वजन तकरीबन 40 टन होगा, जिसे बनाने में लगभग तीन महीने लगेंगे। इस स्टेच्यू का डिजाइन स्थानीय पादरी ने किया है। इस स्टैच्यू का निर्माण इस साल के अंत तक किया जाना है। इस सप्ताह स्टेच्यू में सिर और दोनों बाहें जोड़ी गई हैं। स्टेच्यू में एक लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

brazil, jesus statue

ब्राजील ईसा मसीह की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा बना रहा है। रियो ग्रांडे डो सुल प्रदेश के एनकांटाडो में 2019 में शुरू हुए इस मूर्ति की ऊँचाई लगभग 141 फीट (लगभग 43 मीटर) है। रियो डी जनेरिया में रियो डी जनेरिया क्राइस्ट द रिडीमर स्टेच्यू को पीछे छोड़ देगा, जिसकी ऊंचाई 38 मीटर है।

एक हाथ से दूसरे हाथ के छोर की लंबाई करीब करीब 118 फीट है। स्टेच्यू के सीने में एक ग्लास की खिड़की दी जाएगी, जिससे कि बाहर के नजारे को देखा जा सकता है। इसमें एक स्टील के फ्रेम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

 

Related News