मंगल पर बसेगी दुनिया- सन 2050 तक पहुंचेंगे 10 लाख मनुष्य, रोजाना उड़ेंगी 2 फ्लाइट्स!

img

न्यूयॉर्क॥ अमेरिकी कम्पनी Space_X ने मंगल ग्रह पर मनुष्य को बसाने की प्लॉन के बारे में नई सूचना शेयर की है। Space_X कम्पनी की सीओओ गिनी शॉटवेल ने टाइम मैगजीन को बताया है कि मंगल ग्रह पर मनुष्यों को बसाने में स्टारलिंक सैटेलाइट की अहम भूमिका होगी।

MARS

स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए कम्पनी पृथ्वी के साथ-साथ मंगल पर इण्टरनेट एक्सेस प्रोवाइड कराना चाहती है। Space_X का कहना है कि यह सैटेलाइट दोनों ग्रह के लोगों को जोड़ने का कार्य करेगा। CEO गिनी शॉटवेल ने कहा कि एक बार जब लोग मंगल पर पहुंच जाएंगे तो उन्हें पृथ्वी के निवासियों से बातचीत करने की आवश्यकता होगी। इस कार्य में स्टारलिंक सैटेलाइट की अहम भूमिका होगी।

वहीं, Space_X कम्पनी की योजना रही है कि 2050 तक मार्स पर 10 लाख मनुष्य पहुंच जाएं। कम्पनी के प्लान के अनुसार मंगल ग्रह के लिए हर दिन 3 फ्लाइट उड़ेंगी। यानी साल में तकरीबन 1 हजार फ्लाइट्स। हर फ्लाइट्स में लगभग 100 लोग एक साथ नए ग्रह पर जाने के लिए यात्रा करेंगे।

इससे पहले 2017 में एलन मस्क ने कहा था कि वे 2022 तक मंगल पर 2 कार्गो प्लेन भेजना चाहते हैं और 2024 तक चार अन्य फ्लाइट्स। इन 4 विमान में से 2 में मनुष्य भी सफर करेंगे।

Related News