World: इन दो देशों के बीच भी छिड़ सकती है जंग, झड़प में मरे 100 सैनिक

img

येरेवन। यूक्रेन और रूस के बीच बीते कई महीनों से चल रही जंग अभी खत्म भी नहीं हुआ हैं और इधर अरमेनिया और अजरबैजान के बीच भी भीषण युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दोनों देशों के सैनिकों के बीच मंगलवार को सीमा पर खुनी झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों के करीब 100 सैनिक मारे गए हैं। अरमेनिया का कहना है कि इस झड़प में उसके 49 सैनिकों की मौत हुई है। वहीं अजरबैजान ने भी 50 सैनिकों के मारे जाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच ये संघर्ष तब छिड़ा, जब अजरबैजान की सेना ने अरमेनियाई इलाके को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किया और फायरिंग शुरू कर दी। (World)

अरमेनिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि फायरिंग ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन पीछे से अजरबैजान के सैनिक उनके इलाके में धीरे-धीरे बढ़त बना रहे थे। ऐसे में उनके ऐक्शन के जवाब में अरमेनियाई सैनिकों ने भी फायरिंग की। वहीं अजरबैजान का आरोप हैं कि उकसावे की कार्रवाई अरमेनिया की तरफ से की गई थी। अरमेनियाई सैनिकों ने सोमवार रात और फिर मंगलवार की सुबह उन पर हमले बोले थे। (World)

अजरबैजान ने कहा कि अरमेनियाई सैनिकों ने माइन्स प्लांट की हुई थीं और अजरबैजान की सीमा चौकियों पर हमले भी किए थे। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच कई दशकों से नागोरनो-कराबाख पर टकराव रहा है। अजरबैजान का दावा है कि ये इलाका उसका हैं -लेकिन 1994 में हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से ही इस पर अरमेनिया का कब्जा है। (World)

2020 में भी हुआ था भीषण युद्ध

गौरतलब हैं कि इन दोनों देशों के बीच साल 2020 में भी भीषण युद्ध हुआ था, जो 6 सप्ताह तक चला था। इस युद्ध में लगभग 6 हजार लोगों की मौत हुई थी। उस वक्त रूस के दखल के बाद विवाद खत्म हो गया था। तब मॉस्को ने इलाके में शांति व्यवस्था की बहाली के लिए 2,000 सैनिकों को पीसकीपिंग मिशन के तहत तैनात कर दिया था। वहीं अमेरिका और रूस दोनों ने ही अजरबैजान और अरमेनिया से शांति बहाली की अपील की है। बता दें कि रूस के अरमेनिया के साथ गहरे सैन्य ताल्लुक हैं।अरमेनिया में रूस का मिलिट्री बेस भी है। उधर तेल के मामले में समृद्ध अजरबैजान से भी रूस के अच्छे संबंध हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच रूस अच्छे रिश्तों का पक्षधर रहा है। (World)

Jammu and Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 11 लोगों की मौत, 8 से अधिक जख्मी

Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों की किसी खास व्यक्ति से हो सकती है मुलाकात

Related News